गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठाकुर ने किया बीएसएफ हॉकी टर्फ का उद्घाटन

जालंधर : अनुराग सिंह ठाकुर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल की उपस्थिति में सोमवार को यहां बीएसएफ परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक हॉकी टर्फ का उद्घाटन किया। ठाकुर ने बताया कि नवनिर्मित टर्फ को अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भारतीय हॉकी महासंघ से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हॉकी टर्फ के विकास के लिये आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की है, जो खेल के बुनियादी ढांचे और विकास को बढ़ावा देने के लिये सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि यह भारतीय खेल प्राधिकरण के लिये एक संपत्ति है, जो बीएसएफ और जालंधर क्षेत्र के लिये विश्व स्तरीय हॉकी बुनियादी ढांचे के नये युग की शुरुआत करेगी। ठाकुर ने पंजाब की समृद्ध खेल विरासत का भी उल्लेख किया, जिसने असाधारण एथलीट पैदा किये हैं और भारत की खेल विरासत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को पोषित करने में संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए बीएसएफ की खेल विरासत को स्वीकार किया। उन्होंने सरकार के प्रमुख कार्यक्रम खेलो इंडिया और देश भर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने एवं पोषित करने के निरंतर प्रयासों पर चर्चा की।
बीएसएफ के खिलाड़ियों को विभिन्न विषयों में तीन पद्म श्री और 17 अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है और कई बीएसएफ खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *