गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले ‌के शिकोहाबाद में गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शिकोहाबाद ‌के मेला वाले बाग में रविवार देर रात घरेलू विवाद के बीच दीपक यादव (30) ने कथित रूप से अपनी पत्नी शशि (27) की हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी हरिवेन्द्र मिश्रा और सीओ राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर दीपक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा था जिसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। दूसरे कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार शशि के शरीर पर किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक पति पत्नी के बीच काफी समय से आपसी कलह के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई थी। रविवार को दिन और रात में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *