गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दरिंदगी की शिकार युवती की मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दरिदंगी का शिकार बनी एक युवती ने सोमवार को कानपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका एक शादी समारोह से तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गयी थी। बेहोशी की हालात में एक खंडहार से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिदंकी थाना क्षेत्र के एक बारात घर से बीते शनिवार को युवती अचानक गायब हुई थी। खोजबीन के दौरान एक खंडहर से घायल अवस्था में बरामद किया गया था। उसके साथ बलात्कार के बाद सिर पर गहरे वार किये गये थे।

इसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने आज दम तोड दिया। युवती गुजरात से यहां शादी समारोह में शामिल होने आयी थी। मोबाइल के काल डिटेल से फतेहपुर जिले के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी सिकन्दर से इस युवती से बात हुई थी। उसने सोनू बनकर उसे जाल में फंसाया था। शादी समारोह के दौरान सिकंदर उर्फ साहिल ने इसे फोन पर बाहर बुलाया था। रेप के बाद इसके सिर पर चोटें मारी थी। आज उसकी मौत हो गयी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *