गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में आतंक का पर्याय बने सवा लाख रूपये के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार भोर एक मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गये बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक कारबाइन और एक पिस्टल बरामद की गयी है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापगढ़ शहर में आजाद नगर निवासी मोहम्मद गुफरान शातिर अपराधी था जिस पर प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में हत्या और लूट के एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पिछले कई वर्षों से वह फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में भरवारी मंझनपुर मार्ग में बदमाश की घेराबंदी की और बाइक से जा रहे गुफरान काे आत्मसमर्पण करने के लिये कहा मगर उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में मोहम्मद गुफरान को गोली लग गई और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुफरान के पास से एक नौ एमएम कार्बाइन और एक पिस्टल पुलिस ने बरामद की गयी है। उसकी गिरफ्तार पर एक लाख 25000 रुपए का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *