गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से तीन लोगों की मृत्यु

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार सोहागपुर थाने के पटासी गाँव का एक किसान इन्द्रपाल सिंह कल शाम अपने खेत से साईकल में बेटे प्रताप सिंह को बैठाकर घर आ रहा था, बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। पपोंध थाने के पास खेत में काम कर रही सुशीला सिंह की बिजली गिरने से आज सुबह मौत हो गई। सभी शवों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *