गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कानूनगो, क्लर्क रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो की लुधियाना टीम ने उपजिलाधिकारी मलेरकोटला कार्यालय के कानूनगो विजयपाल सिंह को पांच लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार करने के बाद यह रकम रखने पर क्लर्क रोहित शर्मा को भी गिरफ़्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने भैनी कलां गांव निवासी शिकायतकर्ता करमजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी कानूनगो को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

कानूनगो ने यह रकम अपने पास रखने के लिये क्लर्क रोहित शर्मा को दी थी जिस पर ब्यूरो ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। रोहित एसडीएम के रीडर के रूप में तैनात है। कानूनगो ने यह रिश्वत शिकायतकर्ता की ज़मीन की तक्सीम कराने और सड़क के लिए अधिग्रहित ज़मीन का मुआवज़ा दिलाने के बदले दो किश्तों में ली थी। आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के लुधियाना थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *