गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने मुठभेड़ में सोढ़ी दुला को मार गिराया

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज दोपहर पुलिस ने नक्सली संगठन के जनताना सरकार के अध्यक्ष सोढ़ी दुला को मार गिराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव मंडल ने बताया कि केन्द्रीय सुरक्षा बल और रिजर्व पुलिस दल भेज्जी थाना के रेगडग़ट्टा क्षेत्र में नक्सली विरोधी अभियान के लिए निकला था, इस अभियान के दौरान आज दोपहर बोरगुगली गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें दोनों ओर से आधे घंटे तक गोली चली। भुठभेड़ के बाद सर्चिंग करने पर एक नक्सली शव सहित भरमार बंदूक और विस्फोट सामग्री बरामद की गई। मारे गऐ नक्सली की पहचान सोढ़ी दुला नक्सली संगठन कोंटा एरिया कमेटी जनताना सरकार अध्यक्ष पद पर सक्रिय रूप से कार्यरत अलग-अलग थानों में इस 15 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *