गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीडीओ का फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ) की परीक्षा दे रहे फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नगर थाना क्षेत्र के प्रद्युम्न सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान फार्मेन्सी कालेज संसारपुर फुटहिया में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ) की परीक्षा चल रही थी जिसमें देवरिया जिला निवासी अविनाश की जगह बिहार के नालन्दा जिला निवासी अजीत कुमार को परीक्षार्थी बन कर बैठा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास से फर्जी दस्तावेज प्रवेश पत्र, आधार कार्ड छायाप्रति, हाई स्कूल की मार्कशीट की छायाप्रति, इंटर की मार्कशीट की छायाप्रति आदि बरामद कर लिया गया। पूछताछ में अजीत कुमार ने बताया कि वह पैसे के लालच में आकर अविनाश के कहने पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *