नई दिल्ली : राहुल गांधी मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य के दो दिन के दौरे पर जाएंगे और हिंसा से पीड़ितों तथा समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों से मिलकर राज्य के लोगों से शांति बहाली की अपील करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर दौरे पर रहेंगे और राहत शिविरों में जाकर लोगों से मिलेंगे और इंफाल तथा चुराचांदपुर में सामाजिक संगठनों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है और वहां लोगों के घाव भरने के प्रयास करने की सख्त जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके। यह एक मानवीय त्रासदी है और इस स्थिति में हमारी ज़िम्मेदारी है कि नफरत नहीं बल्कि सदभाव की ताकत बनें।”
राहुल दो दिन के दौरे पर जाएंगे मणिपुर
