गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिवनी : पानी के बहाव में फंसे 5 लोग

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लगातार बारिश के कारण एक टापू पर फंसे पांच लोगों को निकालने के लिए हेलीकाॅप्टर से बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला केवलारी विकासखंड के उगली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रूमाल के खरपड़ियां गांव का है। ग्राम पंचायत रूमाल के पर्यटक स्थल सातधारा के समीप आज सुबह एक महिला और चार पुरुष जानवर चराने के लिए गए थे। बारिश के कारण पहाड़ की ओर से पानी नीचे की आने लगा और पांचों एक टापू में फंस गए।

इन पांचों में से चार सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन एक व्यक्ति पेड़ पर चढा हुआ है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। उगली थाना प्रभारी पी एल सिंगमारे ने बताया कि जिस स्थान पर पांच लोग फंसे हैं, वहां का जल स्तर बढ़ रहा है। राहत कार्य के लिए टीम आ चुकी है। हेलीकॉप्टर बुलाया गया है, जिसके आने के बाद पांचों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *