गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोलन : पांच मंजिला इमारत गिरी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमारहट्टी में आज एक पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने बताया कि घटना पट्टा मोड़ गांव में हई है। इमारत के मालिक के अनुसार इलाके में लगातार हो रही बारिश और पानी के रिसाव के चलते इमारत भरभरा कर ढह गई। उन्होंने आराेप लगाया कि राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लगातार मशीनों के चलाने तथा जल शक्ति विभाग की बिछाई गई पानी की मेन लाइन में रिसाव होने के कारण यह हादसा हुआ।

इस घटना में इमारत के मालिक का घर का सारा सामान मलबे में दब गया। जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की एनएचएआई द्वारा इस इमारत का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है और इसका मुआवजा भी मकान मालिकों को दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *