गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टी एस सिंह देव होंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
उन्होंने ट्वीट किया, “ टी एस सिंह देव छत्तीसगढ़ के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह कांग्रेस के वफादार नेता और एक कुशल प्रशासक हैं। उप मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से राज्य को बड़ा लाभ होगा। हमें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता खडगे जी तथा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस को दोबारा राज्य में बहुमत के साथ सत्ता में लाएंगे।”
गौरतलब है कि सिंह देव राज्य के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले कांग्रेस हाईकमान के सामने उनकी एक नहीं चली। भाजपा उन्हें अपने पाले में करने के प्रयास में रही है। खुद सिंह देव ने खुलासा किया था कई केंद्रीय मंत्री उन पर भाजपा नेतृत्व से मिलाने के लिए दबाव बना रहे थे। समझ जाता है कि कांग्रेस ने चुनावी समीकरणों को देखते हुए उन्हें राज्य के उप मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *