गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरने से चार की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल अंतर्गत कलेरा मझेवटी में शलून कैंची पर बुधवार को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक युवती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
वहीं पुलिस के अनुसार इस घटना में एक युवती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामपुर उप मंडल के गांव चकली निवासी अविनाश मांटा(24), कुकही गांव निवासी सुमन(22), हिमानी(22) और संदीप(40) के तौर पर हुई है। जबकि घायल की पहचान कुकही गांव निवासी शिवानी(22) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर के उपमंडलाधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि इस हादसे के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायल को 10 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *