गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में उतरे चार ग्रामीणों की मौत

गोंदिया/नागपुर : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पानी के पंप की मरम्मत के लिए कुएं में उतरने वाले चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार सारंडी में खेमराज सथवणे के घरेलू कुएं के मोटर पंप में खराबी आ गई थी। इसलिए मरम्मत के लिए सबसे पहले खेमराज कुएं में उतरा, लेकिन जब काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आया, तो उसका पड़ोसी सचिन भोंगड़े कुएं में गया वह भी बाहर नहीं आया।
पहले कुएं में उतरे लोगों को बचाने के लिए दो और लोग प्रकाश भोंगाड़े और महेंद्र राउत भी कुएं में उतर गए। लेकिन वे भी वापस नहीं लौटे। अधिकारी ने बताया कि सभी चार व्यक्ति बाद में मृत पाए गए। अधिकारी बताया कि चारों लोगों मौत का कारण पता नहीं चल सका है ऐसा माना जा रहा है कुएं कार्बन डाइऑक्साइड के कारण चारों लोगों की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *