भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के जनपद मुख्यालय पर गुरूवार को काफी संख्या में पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और चन्द्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिये जाने की मांग की। प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी भदोही को सौंपा है।आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष दिलीप भीम कन्नौजिया के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भदोही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी के चीफ व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर असमाजिक तत्वों ने हमला किया है। उनके कार पर ताबड़तोड़ फयरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चन्द्रशेखर आजाद पर हमले हुए हैं। चन्द्रशेखर आजाद को लगातार सुरक्षा दिये जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के लोगों ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिये जाने की मांग की है।
भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
