गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिगो ने मुंबई-जकार्ता के बीच सीधी उड़ानें शुरू की

कोलकाता : इंडिगो एयरलाइन ने सात अगस्त से जकार्ता को अपना 28वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य घोषित किया है। इंडिगो मुंबई को जकार्ता से सीधे जोड़ने वाली पहली एयरलाइन होगी। इंडिगो ने शुक्रवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि जकार्ता-मुंबई के बीच इन विशेष दैनिक उड़ानों के लिए अब बुकिंग खोल दी गयी है। बयान में कहा गया कि इन उड़ानों से जकार्ता की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इंडोनेशिया की यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन्हें शुरू किया गया है।
इंडिगो में वैश्विक विपणन के प्रमुख विनय मल्होत्रा ​​ने कहा, “हम अपने विस्तारित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के भीतर जकार्ता को अपने सबसे नए गंतव्यों में शामिल करने के लिए उत्साहित हैं। भारत और इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सीधा सम्पर्क बढाने पर विचार कर रहे हैं। इस नए मार्ग के खुलने से दोनों देशों में व्यापार का प्रचार और पर्यटन की आसान पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा,“ राजधानी जकार्ता और दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा शहर है जबकि इंडोनेशिया अपने प्राचीन समुद्र तटों और प्रचुर संस्कृति और परंपरा के कारण भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा अवकाश स्थलों में से एक है। लोगों और उनकी आकांक्षाओं को जोड़ने वाली नई उड़ानें पेश करते हुए, इंडिगो एक अद्वितीय नेटवर्क पर किफायती, समयबद्ध और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव के अपने वादे को पूरा करना जारी रखेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *