मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 82.07 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.04 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।कारोबार की शुरूआत में रुपया 82.04 रुपए प्रति डॉलर पर सपाट खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.10 रुपए प्रति डॉलर के निचले डॉलर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.01 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 82.04 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में तीन पैसे फिसलकर 82.07 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।
