गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंबा में भूकंप के हल्के झटके

शिमला : हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के कई स्थानों पर शुक्रवार को हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये।
जिला प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 16.45 बजे और 17.30 बजे चंबा शहर और आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 और 3.5 मापी गयी तथा इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्टें नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *