कोलकाता : अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 2021 में चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के इरादे से कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मौत के कगार पर धकेलने का आरोप लगाया। आगामी आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के वास्ते पार्टी के लिए प्रचार के दौरान बनर्जी ने कहा “भाजपा ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मौत के कगार पर धकेलते हुए चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के इरादे से 2021 में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराये।” उन्होंने कहा कि राज्य की जनता आठ जुलाई को उन्हें (भाजपा) करारा जवाब देंगी। तृणमूल कांग्रेस नेता ने दोहराया कि पंचायत चुनाव के बाद 10 लाख लोगों के साथ वे अपने वाजिब हक की मांग के लिए दिल्ली में कृषि भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
