इंफाल : एन बीरेन सिंह को बड़ी संख्या में जनता ने शुक्रवार को सचिवालय से बाहर निकलने से रोका और राज्यपाल को सौंपे जाने वाले इस्तीफे को फाड़ने तक वहां से हटने से इनकार कर दिया। सिंह ने सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म पर लिखा “ इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।”
इंफाल के मुख्य बाजार में कथित रूप से एक पीड़ित व्यक्ति की हत्या के बाद गुरुवार रात को हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने का फैसला लिया था। राज्य के लोग आगे के घटनाक्रम को देखने के लिए राजभवन के पास इकट्ठा हुए थे और भारी भीड़ जमा हो गई थी जिन्हें नियंत्रित करना राज्य और केंद्रीय बलों के लिए मुश्किल हो रहा था।
श्री सिंह सचिवालय से बाहर निकले लेकिन भीड़ ने उन्हें रोक दिया। निर्माण मंत्री के गोविंददास और नागरिक आपूर्ति मंत्री टी. सुसिंद्रो का इस्तीफा पत्र लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से बाहर आए थे, जिसे कुछ महिलाओं ने उनसे छीन कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। दोनों मंत्रियों ने भीड़ से शांति कायम रखने और वहां से हटने की अपील की। आश्वासन प्राप्त होने के बाद भीड़ उच्च सुरक्षा वाले इलाके से बाहर निकल गई। इस बीच राज्य सरकार ने आज से इंटरनेट पर प्रतिबंध को और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
बीरेन नहीं देंगे इस्तीफा
