अलवर : राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने साईबर ठगी के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न बैंकों के 4 एटीएम सहित 1 लाख 55 हजार रूपये की नगदी बरामद की है। कोतवाल राजेश शर्मा ने बताया अलवर कंट्रोल रूम को मुखबिर के जरिए तीन संदिग्ध लोगों की एटीएम से पैसे निकालने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एवं तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर तीनों के पास विभिन्न बैंकों के चार एटीएम 1 लाख 55 हजार रूपये की नकदी मिली।
नकदी एवं एटीएम के संबंध में जब तीनों से पूछताछ की गई तो तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने पर उतारू हो गए। जिस पर मोहनलाल प्रजापत, छगन प्रजापत एवं चुन्नीलाल प्रजापत को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मालूम चला कि ये राशि भी साइबर ठगी की है। तीनो आरोपी साईबर ठगी की वारदारो को अंजाम देते और एटीएम के जरिए ठगी की रकम निकालकर फरार हो जाते है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
साईबर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार
