गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के कृष्णानगर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
थानाधिकारी दीवान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा नगर के एक मकान में ज्योति कॉलोनी निवासी मनीष गोस्वामी 30 एक फायनेंस कंपनी में काम करता था। वह, कृष्णा नगर स्थित एक किराये के मकान पर गया, जहां उसने गले में फांसी का फंदा डाला और पंखे से लटक गया।

मकान के आगे-पीछे दो दरवाजे हैं, जिन्हें खुदकुशी से पहले अंदर से बंद कर लिया था। सुबह उसके साथी कर्मचारी इस मकान पर पहुंचे और मनीष को आवाज दी, लेकिन अंदर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके चलते वह पिछले दरवाजे की ओर गये। यह दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। इधर-उधर से देखने पर इन साथियों को मनीष फंदे से झूलता दिखा। इसके चलते उन्होंने मनीष के परिजनों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *