गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक प्रेमी युवक की युवती के परिजनों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ग्राम पंचायत हेमरिया निवासी इकबाल खां की रिश्तेदारी गांव निवासी भुस्सी के यहां है। इकबाल का प्रेम प्रसंग भुस्सी की बेटी लैलतुन से चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन लड़की के पिता शादी के लिए नहीं तैयार थे।

दोनों की शादी हो जाए इसके लिए शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई, लेकिन पंचायत के दौरान शादी की बात नहीं बनी। जिस पर इकबाल ने शुक्रवार रात 11 बजे अपनी प्रेमिका को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई, पीछे से प्रेमिका का पिता भी पहुंच गया।
आरोप है कि पिता ने अन्य लोगों की मदद से इकबाल को जमकर पीटा। युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला है। प्रेमी के परिवार के लोगों ने हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *