गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना : भारी बारिश होने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के चार जिलों रंगारेड्डी, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी में अलग-अलग स्थानों पर पांच जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि चार जुलाई को राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, यदाद्री भुवनगिरि में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार अनुमान हैं।

मौसम रिपोर्ट के अनुसार आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, वारंगल, हनमकोंडा, हैदराबाद और मेडचल मल्काजीगिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर पांच जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तीन, चार और पांच जुलाई को बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं।
अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कमजोर हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *