चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने पर एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार सवार एक महिला सहित तीन लोगों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक गुजरात के हिम्मतनगर जिला निवासी विजय शर्मा और एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को चित्तौड़गढ़ अस्पताल भेज दिया गया। ये लोग भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह गुजरात के लिए निकले थे।
