गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेम्पो पलटने से 16 श्रद्धालु घायल

अलवर : राजस्थान में अलवर के राजगढ़-सकट सड़क मार्ग के मध्य नीमला गांव के पास आज एक टेम्पो पलटने से उसमें सवार करीब 16 लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव जातपुर से एक चौपहिया टेम्पो में सवार होकर करीब बीस- पच्चीस महिला, पुरूष एवं बच्चे टहला थाना क्षेत्र के देवती गांव के पास सन्त बाबा के स्थान पर झाड़ा लगवाने के लिए जा रहे थे।

रास्ते में नीमला गांव के पास अचानक चौपहिया टेम्पो का अगला पहिया निकल कर दूर जा गिरा और असन्तुलित होकर टेम्पो पलटा गया। जिससे करीब सोलह महिला,पुरूष एवं बच्चे घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर राजगढ़ से 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। घायल श्रद्धालुओ को उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *