गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुभाष चंद्रा ‘एक देश एक कानून‘ के पक्ष में

हिसार : सुभाष चंद्रा ने समान नागिरक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुये रविवार को कहा कि वह एक देश-एक कानून के पक्ष में हैं। चंद्रा ने आज यहां मीडिया से बातचीत में एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि देश का बड़ा भाग इसका समर्थन कर रहा है। वर्ष 2024 के आम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें दो मत सामने आ रहे हैं। एक के अनुसार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को 200 से कम सीटें मिलेंगी और दूसरे के अनुसार इस पार्टी को 300 से ज्यादा सीटें प्राप्त होंगी। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हिसार, जींद और भिवानी जिले के नौ ब्लॉक में 60 खेल अकादमियां तथा महिलाओं के लिए 12 नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों पर सिलाई, कढ़ाई के साथ साथ ब्यूटी पॉर्लर, जैविक खाद बनाना, दरी चादर बुनना, साज सज्जा के कार्य सिखाए जाएंगे। इससे इन ब्लॉक के आठ से दस हजार परिवार लाभान्वित होंगे। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष 4000 महिलाओं का कौशल विकास कर इच्छुक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य सुभाष चंद्रा फाउंडेशन करेगी। इस कार्यक्रम के संचालन के लिए शिक्षित एवं योग्य 72 प्रशिक्षक, नौ ब्लॉक समन्वयक तथा दो परियोजना अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *