गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गला घोटकर हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली ग्रामीण क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या का मामला मंगलवार को सामने आया। पुलिस अधीक्षक देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने आज बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बरा सरसा निवासी अरविंद (28) ट्यूबवेल चलाते थे। वह रात में घर से एक किमी दूर अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोते थे। सोमवार रात वह अपने खेत पर सोने गए। आज सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो उनके बड़े भाई हरिओम ने कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

इसके बाद हरिओम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अरविंद के गले में फंदा कसा था। हाथ-पैर मिट्टी में सने हुए थे। मुंह से खून निकल रहा था। गर्दन पर हमले के निशान थे। उन्होंने तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर शक जताया है। पीड़ित के भाई ने ट्यूबवेल से पानी न देने पर हुए विवाद के मामले में गांव के तीन लोगों पर किसी भारी वस्तु से पीड़ित के सिर पर हमला और उसकी गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर हालांकि हाथापाई के निशान मिले हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *