गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जवानों ने नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त किया

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ईसुलनार के जंगल में आज सुरक्षाबलाें की नक्सली से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें जवानों ने नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईसुलनार के जंगल में माओवादियों की कंपनी नम्बर 2 के कमाण्डर वेल्ला मोड़ियाम, डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज राहुल तेलम, गंगालूर एसी सचिव दिनेश मोड़ियम, डीव्हीसीएम भास्कर, एसीएम वर्गीश समेत 40-50 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम निकली थी। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली निकले। मौके से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, फ्यूज वायर, डेटोनेटर, जिलेटिन आदि बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *