चेन्नई : एम.के.स्टालिन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में तमिलनाडु नंबर एक राज्य बनकर उभरा है जो प्रदेश के द्रविड़ मॉडल का छोटा सा उदाहरण है और वह राज्य को दक्षिण एशिया का प्रमुख निवेश केंद्र बनाने का प्रयास करेंगे। स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा , “ यह उपलब्धि (इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में तमिलनाडु नंबर एक) हमारे द्रविड़ मॉडल शासन का एक छोटा सा उदाहरण है।” उन्होंने आगे कहा, “हम तमिलनाडु में निवेशकों को बुलाने से पहले पोर्टल के रूप में स्थापित करने और इसे दक्षिण एशिया का निवेश केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम अवसरों की तलाश करना और उनमें उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेंगे।”
