मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 82.03 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.92 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 81.87 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। वहीं, लिवाली होने से यह 82.03 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.92 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 11 पैसे लुढ़ककर 82.03 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
