नई दिल्ली : फिनटेक कंपनी एंजेल वन लिमिटेड ने सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर उद्योग का पहला फ्रॉड सुरक्षित ऑनलाइन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नया अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ‘जागरूकटीजाभाई’ अभियान शुरू किया गया है। खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा को अपना कर्त्तव्य मानते हुये उसने यह अभियान शुरू किया है जिसके माध्यम से इसका लक्ष्य निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए घोटालेबाजों द्वारा प्रयोग किये जाने वाली तरकीबों के बारे में निवेशकों को शिक्षित और सूचित करना तथा उनके बीच जागरूकता पैदा करना है।
इसका लक्ष्य बाज़ार में हो रही सामान्य वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह खुदरा निवेशकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों को पहचानने और उनसे बचने के बारे में शिक्षति करके उन्हें सशक्त करता है। खुदरा निवेशकों को अपने निवेशों की रक्षा के लिए अग्रसक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें वित्तीय नुकसान से बचाना है।
एंजेल वन का ऑनलाइन निवेश के लिए नया अभियान
