सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में जीएसटी वेट घोटाले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ गठित विशेष पुलिस दल (एसआईटी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मामलें में नामजद आरोपियों को शरण देने वाले एक रिशतेदार को भी गिरफ्तार किया है।
एसआईटी दल के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कपिल के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आबकारी विभाग के ईटीओ चाप सिंह की शिकायत पर पदम बंसल तथा उसके पुत्र अमित कुमार सिरसा के खिलाफ 20 अक्तूबर 2020 को विभिन्न धाराओं के तहत करोड़ो रुपए के जीएसटी वेट घोटाले का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना के एक आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो इस समय जेल में है। उन्होंने बताया कि घटना का एक अन्य आरोपी पदम बंसल अभी तक फरार है। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किए कपिल को आज अदालत में पेश किया है।
जीएसटी वेट घोटाले मामले के आरोपी गिरफ्तार
