गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका शिक्षा को बढावा देने में एनजीओ सक्रिय

अजमेर : राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि अजमेर के पुष्कर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में सक्रियता के साथ निजी बूते पर संस्था काम कर रही है। राठौड़ आज पुष्कर के मालियान मंदिर में बालिका शिक्षा क्षेत्र में राज्य स्तर पर सम्मानित संस्था फाऊंडेशन फ्योर द लोटो इण्डिया की ओर से आयोजित 20 वें निःशुल्क सम्पूर्ण शिक्षा सामग्री वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि -बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान को सार्थक करने में जुटी यह संस्था ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है, जो प्रशंसनीय है।
राठौड़ ने छात्राओं का आवाह्न किया कि वे आगे बढ़े और पुष्कर का नाम रोशन करे। कार्यक्रम में 625 छात्राओं को शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा.श्रीगोपाल बाहेती , नगरपालिका अध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, पूर्व अध्यक्ष कमल पाठक भी मौजूद रहे। राठौड़ ने यहां पुष्कर में जयपुर गलवा आश्रम के गलता पीठाधीश्वर सम्पतकुमार अवधेशाचार्य महाराज से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *