जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने श्रीगंगानगर में राज्य कृषि विपनण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता सतीश बंसल को आज परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि शिकायत दी गई कि सड़क निर्माण कार्यों के बकाया बिलों कुल राशि 35 लाख 83 हजार रुपये के भुगतान करने की एवज में सतीश बंसल अधिशासी अभियंता राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, खंड अनूपगढ़, जिला श्रीगंगानगर द्वारा कुल राशि के 2 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 70 हजार रुपये तथा पूर्व के बकाया कमीशन 30 हजार रुपये कुल मिलाकर 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
ब्यूरो टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद आज परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अधिशासी अभियंता द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 75 हजार रूपये की रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे।
अधिशासी अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
