गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली नोटों के जखीरे के साथ पांच गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को नकली नोटों के जखीरे के साथ पांच बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने तड़के करीब चार बजे मसेनी चौराहा के निकट एक मकान में छापामारी की और सौरभ यादव,सूरज उर्फ सूर्या उर्फ प्रदीप,सौरभ,मुकेश शाक्य तथा सुनील को धर दबोचा। इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक लाख 27 हजार रूपये की नकली करेंसी 500 रूपये और 200 रूपये की शक्ल में पायी गयी। मकान में नकली नोट छापने के उपकरण और सामग्री भी जब्त कर ली गयी। सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार बदमाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नकली करेंसी छाप कर सभी लोग बराबर बराबर हिस्सेदारी बांटते थे। इसके साथ ही बाजार में अभियुक्त, सौरभ, व मुकेश तथा सुनील 30 से 40 फीसदी कीमत पर नकली नोट खपाने का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *