गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

येस बैंक में 24 लाख रुपए की लूट

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के पास हरसावा गांव में आज येस बैंक में बदमाशों ने हथियार की नोंक पर करीब 24 लाख रुपए की लूट लिए। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि बैंक के अंदर एक ही लुटेरा हथियार लेकर आया और हथियार की नोंक पर 24 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया ।

बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि कितने लुटेरे थे और किस गाड़ी में वे सवार होकर आए थे। इन सभी पर जांच की जा रही है वहीं लूट के बाद पूरे जिले में जहां ए श्रेणी की नाकेबंदी कराई गई है वहीं चूरु, झुंझुनूं, नागौर और जयपुर ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने नाकेबंदी कराई है।
घटना के बाद श्री शर्मा भी मौके पर पहुंचे। लुटेरे ने बैंक में प्रवेश करते ही धमकी देते हुए कहा कि मेरे पास परमाणु बम है और एक लिखी हुई परची मैनेजर को दिखाई, जिसमें लिखा हुआ था की बीवी बच्चे प्यारे हैं तो पूरा केस मेरे हवाले कर दो। इस पर बैंक मैनेजर ने कहा कि कैशियर बाहर गया हुआ है। कैशियर जब आया तो बैंक कर्मियों ने लुटेरे को 24 लाख रुपए की कैश राशि बता दी। इस पर लुटेरा पूरा कैश लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *