गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्योहारी थाने के चरखी गाँव के पास में बोलेरो और बाइक भिडन्त में बाइक सवार रुपेश साहू और उनके साले नीलेश साहू की मौत हो गई। घटना के समय बोलेरो ब्योहारी से सीधी जा रही थी और बाइक सवार मझौली ( सीधी) से ब्योहारी बाइक की सर्विसिंग कराने आ रहे थे। घटना में रुपेश की मौके पर और नीलेश की ब्योहारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *