गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमानवीयता पर आरोपियों के मकान जमीदोज

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाये गये मकानों को तोड़ दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बर खाड़ी में जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में आरोपियों के द्वारा अतिक्रमण करके बनाए गए मकानों को तोड़ा गया।

कई बीघा शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। बताया गया कि गत 30 जून को बर खाड़ी गांव में अर्जुन जाटव एवं उसके साथी संतोष बाथम के साथ मारपीट करने के बाद अमानवीय व्यवहार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरिफ खान, शहीद खान, इस्लाम खान, वकील खान अजमत खान, रईसा खान, चाइना खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच की गई तथा आरोपी पक्ष द्वारा बड़े भूभाग पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया जिसे आज हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *