गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 कांवड़िया ‘बोल बम’ के साथ योगी के जयकारे

भदोही : पवित्र सावन माह में कांवड़ियों के जत्थाें का प्रयागराज से काशी की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में भदोही जिले की पुलिस कांवड़ियों की सेवा में पलके बिछाये खड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए औराई में पुलिस पुष्प, फल, पानी व जरूरी दवाईयां लेकर खड़ी नजर आ रही है। भदोही पुलिस की सेवा देख हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों का जत्था बोल बम के जयकारे के साथ योगी-योगी के नारे लगाते देखे जा रहे हैं।
गुरूवार की सुबह औराई सीओ यूपी सिंह दल-बल के साथ औराई के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की सेवा करते देखे गये। पुलिस के जवान टोकरी में पुष्प लेकर गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते रहें। साथ ही फल-पानी व कुछ जरूरी दवाईयां भी सीओ के वाहन में मौजूद थे।

प्रयागराज से काशी की तरफ जा रहे कांवड़ियों को जरूरत के सामान उपलब्ध कराये जा रहे थे। योगी के पुलिस की सेवा की सेवा देख कांवड़िया बोल-बम हर-हर महादेव के जयकारे के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी नारे लगाने लगे। कांवड़ियों की सेवा के लिए भदोही जिले की औराई पुलिस हाईवे पर उतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *