गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम बनवार चौकी के ग्राम परस्वाहा के समीप आज पुलिस वाहन से मोटर साइकिल सवारों के टकराने से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार पुलिस चौकी के ग्राम परस्वाहा के समीप दोपहर पटना गांव निवासी बाइक सवार बनवार से बाइक में करीब 50 लीटर की केन में डीजल लेकर पटना के लिए लौट रहे थे। वहीं सामने से बनवार पुलिस चौकी का वाहन पटना से बनवार की ओर जा रहा था। परस्वाहा मोड़ पर बाइक और पुलिस वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में पटना मानगढ़ निवासी खुब्बी लाल अहिरवार (40) और रत्नेश अहिरवार (35) की मौके पर मौत हो गयी।
हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं लोगों को हादसे की खबर लगते ही सड़क पर भीड़ जमा होती गई। घटनास्थल पर हालत बिगड़ती देख काफी मात्रा में पुलिस बल को बुला लिया गया तत्पश्चात मृतकों के स्वजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *