गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्यूटी में लापरवाही : तीन पुलिस कर्मी निलंबित

रूद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरूवार को तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आज यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 04 जुलाई को रूद्रपुर स्थित मेट्रो पोलिस सिटी के पास मोटरसाइकिल सवार एक महिला का पर्स लेकर भाग रहा था। इसी दौरान आरोपी लुटेरे ने उप निरीक्षक मोहन भट्ट को टक्कर मार कर घायल कर दिया था।

इस घटना में आरोपी संजय कुमार खुद भी घायल हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कर दिया। आरोपी की सुरक्षा के लिये तीन पुलिस कर्मी अस्तपाल में तैनात किये गये थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अस्पताल में भर्ती के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल हेम चंद्र, सिपाही कमल सिंह और सिपाही गिरीश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दे दिये। एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *