गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमेजॉन फ्यूचर इंजीनियर ने अर्ली इंटर्नशिप प्रोग्राम किया लॉंच

नई दिल्ली : एमेजॉन के जनसेवी कंप्यूटर सांइस शिक्षा कार्यक्रम एमेजॉन फ्यूचर इंजीनियर ने केवल अपने स्कॉलर्स के लिये एक अर्ली इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉंच किया है। यह स्कॉलर्स प्रोग्राम कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को कार्यानुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है और उन्हें टेक उद्योग में आगे बढ़ने में समर्थ बनाता है। कंपनी ने कहा कि इस प्रोग्राम में 68 स्कॉलर्स, जिन्हें एमेजॉन से वित्तीय मदद और कौशल निर्माण के कोर्स मिले हैं आठ हफ़्ते के सशुल्क इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा ले सकेंगे।

यह इंटर्नशिप उनके कॉलेज का दूसरा साल पूरा होने पर दी जाती है। इसमें करियर के लिए टेक के चार क्षेत्रों – सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर्स, क्वालिटी ऐश्योरेंस इंजीनियर्स, डेटा इंजीनियर्स, और सपोर्ट इंजीनियर्स पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कहा, “एमेजॉन इंजीनियरिंग में महिलाओं, विशेषतया वंचित वर्ग की महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने में नेतृत्व कर रहा है। यह स्कॉलरशिप पाने वाली लड़कियाँ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला इंजीनियरिंग विद्यार्थियों में हैं, और अब इंटर्नशिप्स द्वारा हम इस प्रतिभा का उपयोग कर और ज़्यादा महिलाओं को एमेजॉन में टेक के क्षेत्र में ला सकेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *