हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतों की जांच के बाद पटवारी दीपिका मर्सकोले को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये गये हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश बमनहा ने बागरूल हल्के की पटवारी दीपिका मर्सकोले को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया है। पटवारी मर्सकोले के विरुद्ध शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर नायब तहसीलदार से जांच कराई गई। नायब तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी को निलंबित किया गया है।
