गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भरतपुर : पांच साइबर ठग गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के मेवात क्षेत्र में साइबर ठगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पांच साइबर ठगोें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 बैंक पास बुक, 65 फर्जी एटीएम कार्ड, 7 एटीएम पासवर्ड किट, चौक बुक, 2 मोबाइल फोन जब्त कर चोरी की एक मोटर साइकिल सहित 3 मोटरसाइकिल तथा ऑनलाइन ठगी के 1 लाख 3 हजार रुपये किये बरामद किये।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार आरोेेेेेेपियों की पहचान असफाक जाति मेव उम्र 28 साल, बनैसिंह जाटव उम्र 24 साल, मुबारिक अली जाति मेव उम्र 23 साल निवासियान गॉवडी थाना जुरहरा, मुबारिक पुत्र आसीन उम्र 30 साल एवं मुस्तकीम उम्र 28 साल के रूप में हुई है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा विभिन्न बैंको में फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर खातों के एटीएम डेबिट, क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर साइबर ठगी में लिप्त लोगों को बेचे जाते हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगों द्वारा आम जन के साथ ठगी कर खातों में प्राप्त की गयी धन राशि को निकालने में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *