गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध- प्रदर्शन

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में शुक्रवार को वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर विले पार्ले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह आंदोलन भारतीय जनता पार्टी सरकार के विरोध में किया गया। कांग्रेस का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-अडानी के भ्रष्ट गठबंधन का पर्दाफाश करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री गांधी पर झूठा मुकदमा दायर कर और उनकी संसदीय सीट रद्द कर उन्हें चुप कराने की कोशिश की गयी।

विरोध- प्रदर्शन में उत्तर-मध्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश अमीन, मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीशा बागुल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बीच, गुजरात उच्च न्यायालय ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने की गांधी की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी और मोदी उपनाम मामले में सत्र अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *