नई दिल्ली : ऑनलाइन मार्केटप्लेस एमेजॉन इंडिया ने अपना पहला फ्री सेल्फ-सर्व प्रोडक्ट कस्टमाइजेशन फीचर ‘कस्टमाइज़ योर प्रोडक्ट’ को पेश किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फीचर 76 विभिन्न कैटेगरी के 10,000 से अधिक प्रोडक्ट के कलेक्शन के साथ उपलब्ध हो गया है। यह फीचर ग्राहकों को सुविधाजनक तरीके से कस्टमाइजेशन का अनुभव प्रदान करती है। यहां ग्राहकों को विजुअल डिजाइन टूल्स की मदद से प्रोडक्ट पर्सनलाइज्ड करने की सुविधा मिलती है।
साथ ही ग्राहक इंटरैक्टिव प्रोडक्ट प्रिव्यू विकल्प के साथ रियल टाइम में फाइनल कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट को आसानी से देख भी सकते हैं। उसने कहा कि यह फीचर ग्राहकों को विंडो ब्लाइंड्स , कंबल, होम डेकोर, वॉल आर्ट, साइनेज, फर्नीचर, एनग्रेव्ड पैन, नैकलेस , पानी की बोतल, मग, कपड़े, ज्वैलरी ऑर्गेनाइजर, गोल्फ क्लब, फोन कवर, नोटबुक सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों को अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार पर्सनलाइज करने में मदद करता है।
प्रोडक्ट पर्सनलाइजेशन से जुड़ी ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए, एमेजॉन इस फीचर के साथ भारत के असंगठित और उपेक्षित रहे पर्सनलाइजड गिफ्टिंग प्रोडक्ट के बाजार में प्रवेश कर रहा है। कुछ नया करने का मौका प्रदान करने के साथ यह प्लेटफ़ॉर्म कस्टमर एंगेजमेंट में वृद्धि करता है और उत्पादों के सीमित संग्रह को असीमित विकल्पों के साथ पेश करता है (पर्सनलाइज्ड एन्ग्रेव्ड ज्वैलरी, कस्टम आकार की एर्गोनॉमिक ऑफिस चेयर, पार्टी, गिफ्ट या बस यूं ही दिखावे के लिए ग्राहक अपनी चुनी गई तस्वीर/टेक्स्ट को कपड़ों/मग/टोपियों पर छपवा सकते हैं)। ग्राहक सर्च रिजल्ट पर पर्सनलाइज इट बैज और प्रोडक्ट पेज पर कस्टमाइज नाउ बटन का उपयोग करके कस्टम उत्पादों की पहचान कर सकते हैं। कस्टम फीचर पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
