गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली सोना गिरवी रख कर ठगने वाले 4 गिरफ्तार

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू पुलिस ने नकली सोना गिरवी रखकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जिले में एक ही दिन में 4 वारदातें कीं। नकली सोना गिरवी रखकर ठगों ने 25 लाख रुपए उठा लिए।

इन्होने झुंझुनू जिले में मुकुन्दगढ़ से 12 लाख, नवलगढ 5 लाख, नवलगढ के कारी गांव से 3 लाख, गुढ़ा के रघुनाथपुरा में इन ठगों ने 5 लाख रुपए की ठगी की। इससे पहले आरोपियों ने कोटा में भी 12 लाख रूपए की ठगी को अंजाम दिया था। गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के सिंगोली में भी नकली सोना रखकर 3 लाख रुपए ठगे थे।
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया गिरफ्तार सभी आरोपी अलवर के रहने वाले हैं। इन 4 में से 3 सगे भाई हैं। आरोपी खुद का ब्याज का धंधा करने वाला बताकर ज्वेलर्स की दुकान पर नकली सोना गिरवी रखते और रुपए ले जाते थे। पहले दुकानदार को विश्वास में लेते थे। इसके बाद बड़ी रकम उठा कर गायब हो जाते। आरोपियों ने 40 लाख रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *