गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया दो पैसे फिसला

मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे फिसलकर 82.62 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले दिवस रुपया 82.60 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे गिरकर 82.65 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 82.76 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं बिकवाली होने से यह 82.61 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.60 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में दो पैसे फिसलकर 82.62 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *