सिरसा : हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी दिल्ली के मुख्यमुंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ राज्य में फ्री बिजली आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने के लिए नौ जुलाई को बैठक करेंगे। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह गदराना ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह जानकारी देत हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में नो कट-नो बिल-फ्री बिजली के नाम से हरियाणा में अभियान चलाएगी, ताकि सरकार द्वारा की जा रही लूट से निजात मिल सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में लोगों को सस्ती और फ्री बिजली मिलने से उपभोक्ता खुशहाल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गहरा रहे बिजली संकट से जहां लोग परेशान है वहीं भारी भरकम बिलों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि धान रोपाई का मौसम चल रहा है और किसानों को बिजली संकट के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे बिजाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावों की हवा निकल चुकी है। आठ घंटे की बिजली सप्लाई में भी दर्जनों कट लगते है जिससे किसान परेशा है। उन्होंने कहा कि शहर का बिजली मंत्री होने के बाद भी बिजली व्यवस्था बेहाल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं करती। आगामी चुनावों में हवा आम आदमी पार्टी के पक्ष में है और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा को भी खुशहाल प्रदेश बनाया जाएगा।
